Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में 5 जुलाई को डीएवी क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स आयोजित किये गए। जिसमे विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर के छात्रों ने अंडर 17 में विभिन्न पदक जीते व अपनी योग्यता का प्रमाण दिया। सूरज शुक्ला ने बॉक्सिंग मे गोल्ड मैडल, भव्य धवन ने बॉक्सिंग मे सिल्वर मैडल, निशांत ने बॉक्सिंग मे सिल्वर मैडल व वेट लिफ्टिंग अंडर 17 मे गुरसेवक सिंह (98 किलो) गोल्ड प्राप्त किया। अंडर 14 मे कीर्ति साहनी ने जिम्नास्टिक मे ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया।

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर आर सूरी ने हार्दिक बधाई दी व उनको भविष्य मे भी ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद भी उठा ही जरुरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इन सभी खेलों का प्रशिक्षण छात्रों ने कोच हर्ष कुमार द्वारा लिया।

Ambala News : वार्ड 3 के पार्षद मनीष आनंद ने थाना प्रभारी से की मुलाकात