Ambala News : फसल बीमा कवर के तहत किसानों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाए : एडीसी

0
213
Ambala News : फसल बीमा कवर के तहत किसानों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाए : एडीसी
Ambala News : फसल बीमा कवर के तहत किसानों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाए : एडीसी

Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल बीमा कवर देकर उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। संबंधित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय बनाकर फसल बीमा कवर के तहत किसानों को वितीय सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग, बैंकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से योजना के अंतर्गत बीमा कवर प्राप्त करने वाले किसानों तथा लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने एजेंडे में शामिल बिंदुओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के लाभ में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा योजना से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि किसानों को फसल बीमा कवर के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता समय पर मिल सके। उन्होंने पिछली बैठक में लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में उप निदेशक कृषि, अंबाला डॉ. जशविंदर सिंह, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एलडीएम कमलचंद गोयल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ambala News : अंबाला में 30 अप्रैल तक स्व-गणना संचालित की जाएगी : डीसी