(Ambala News) अंबाला। आठवें गुरु श्री हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में महान गुरमत समागम का आयोजन हर साल की भांति गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में किया जाएगा। मेंबर रूपिंद्र सिंह ने बताया कि 3 दिवसीय समागम के पहले दिन 17 जुलाई को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा। जिसके बाद सुबह 10.30 बजे नगर कीर्तन सजाया जाएगा। यह नगर कीर्तन मुख्य सड़क से होता हुआ खतौली, मंडौर, जग्गी गार्डन, बलदेव नगर, पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर, गुरु सिंह सभा, बरनाला, गरनाला, जनेतपुर, तोपखाना, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरहेड़ी, नगला मोड़, हंडेसरा रोड, तसींबली से होता हुआ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में जाकर संपन्न होगा।
18 जुलाई को पूरा दिन कविशरी, ढाडी, कथावाचक व कीर्तनी जत्थे संगत को करेंगे निहाल
18 जुलाई को सुबह से दीवान शुरू होंगे। जिसमें पंंथ के रागी, ढाडी, कविशरी संगत को गुरबाणी कीर्तन व कथा, इतिहास से निहाल करेंगे। इस दौरान ज्ञानी भगत सिंह गुरदासपुर, ज्ञानी गुरमीत सिंह असंध व ज्ञानी साहिब सिंह नन्यौला वालों का कविशरी जत्था, ज्ञानी मलकीत सिंह बीए, ज्ञानी लखविंंदर सिंह पारस, ज्ञानी गरजा सिंह मानकपुर, ज्ञानी गुरदेव सिंह कोना, ज्ञानी गुरमेल सिंह कलेर, ज्ञानी अमर सिंह अणखी, ज्ञानी जसवंत सिंह बड़ाना, ज्ञानी सुखजिंदर सिंह नूर, ज्ञानी अमरजीत सिंह खालसा, ज्ञानी सुखजीत सिंह सजन, ज्ञानी मलकीत सिंह बुंगा टिब्बी व ज्ञानी गुरबाज सिंह खालसा का ढाडी जत्था संगत को इतिहास से निहाल करवाएंगे।
वहीें रात के दीवान में ज्ञानी बचितर सिंह लुधियाना वाले (कथावाचक), सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी हैड ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी सुरिंद्रपाल सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी करमजीत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी दविंदर सिंह बटाला हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी अरविंदर सिंह चंडीगढ़ वाले संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। रैन सबाई कीर्तन रात 11 से 2 बजे तक होगा।
श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत 19 जुलाई को होगा दिन में समागम और अमृत संचार
19 जुलाई को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत शाम 4 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें संत हरी सिंह रंधावे वाले कथावाचक, ज्ञानी शौकीन सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी भगत सिंह कविशरी गुरदासपुरी, ज्ञानी मिल्खा सिंह मौजी तरनतारन वालें संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमृत संचार होगा। स्टेज की सेवा हेडग्रंथी बाबा बूटा सिंह करेंगे। इस समागम के आयोजन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, स्टाफ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व संगत का विशेष सहयोग है।
यह भी पढ़े : Post Office SCSS Scheme : वरिष्ठ नागरिक के लिए पोस्ट ऑफिस की यह योजना देगी बेहतर ब्याज