Aloe Vera for Hair: एलोवेरा एक प्राकृतिक उपचार है जो त्वचा और बालों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका जेल लगाने से विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड मिलते हैं, जो बालों को मज़बूत, घने और चमकदार बनाते हैं। अगर आप बालों के झड़ने, रूसी या रूखे बालों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करें।

एलोवेरा जेल Aloe Vera for Hair

आप एलोवेरा जेल को सीधे बालों और स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और रूसी दूर होती है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल निकालकर 30-40 मिनट तक रखना है और फिर शैम्पू से धो लेना है। इससे बालों का झड़ना कम होगा और नए बाल उगने लगेंगे।

एलोवेरा और शहद का हेयर पैक

शहद बालों को प्राकृतिक चमक देता है और अगर आप इसे एलोवेरा के साथ स्कैल्प पर लगाते हैं, तो यह बालों को हाइड्रेटेड रखता है। इसके लिए आपको दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। फिर इसे स्कैल्प पर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। और ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

एलोवेरा और दही का हेयर मास्क

आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जिसकी वजह से यह स्कैल्प से मृत त्वचा हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच दही मिलाना होगा। फिर इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।

एलोवेरा और अंडे का हेयर मास्क Aloe Vera for Hair

अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को टूटने से बचाता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक अंडे के सफेद भाग में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना होगा। फिर इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे बाल चमकदार और मजबूत बनेंगे।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में