Sunetra Pawar Oath Ceremony Update: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं अजित पवार की पत्नी

0
531
Sunetra Pawar Oath Ceremony Update: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं अजित पवार की पत्नी
Sunetra Pawar Oath Ceremony Update: महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं अजित पवार की पत्नी

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिलाई शपथ, समारोह में नहीं पहुंचे शरद पवार
Sunetra Pawar Oath Ceremony Update, (आज समाज), मुंबई: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा महाराष्ट्र डिप्टी सीएम बन गई है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले दिन में एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था।

डिप्टी सीएम की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सुनेत्रा राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम हैं। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी सीएम पद खाली हो गया था।

पीएम मोदी ने बधाई दी

पीएम ने एक्स पर लिखा, सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित दादा के विजन को पूरा करेंगी।