हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को सीएम नायब सैनी ने दिखाई झंड़ी, खुद भी किया सफर
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि जल्द ही हिसार से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू होगी। सीएम नायब सैनी गत दिवस हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट को झंडी दिखाने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। फ्लाइट में हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में एक घंटा लगेगा। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है, जिसमें किराया 1449 से 1704 के बीच रखा गया है।
इस दौरान सीएम नायब सैनी भी खुद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा को पहला हवाई अड्डा मिला है, जो पीएम मोदी ने प्रदेश को दिया है। मोदी सरकार के 11 वर्ष गौरवशाली रहे हैं, और इन 11 सालों को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं, साथ ही आईआईटी और आईआईएम भी बने हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
हिसार इंडस्ट्रियल हब बनेगा
सीएम सैनी ने कहा कि 2047 में हिसार की तस्वीर भी बदली हुई नजर आएगी। विकसित हरियाणा की दिशा में काम किया जा रहा है, और यह उड़ान सभी के लिए है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी लोग लेंगे। समय-समय पर यह एयरपोर्ट आगे बढ़ेगा और यहां इंडस्ट्रियल हब भी बनेगा। हमें सार्थक तरीके से आगे बढ़ना है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
यह भी पढ़े : हरियाणा में लू ने किया बेहाल, पारा 45 डिग्री के पार, रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं