गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 11 नव-नियुक्त कृषि विकास अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे
Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब एक कृषि प्रधान सूबा है और यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ कृषि है। प्रदेश को उन्नत करने के लिए जरूरी है कि प्रदेश का किसान उन्नत हो। यह कहना है प्रदेश के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का जो अपने कार्यालय में 11 नव नियुक्त कृषि विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं।
उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी लगन और ईमानदारी के साथ निभाते हुए राज्य के किसानों की बेहतरी और कृषि सेक्टर के विकास को नई राह पर ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त अफसरों की जिम्मेदारियों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि वे प्रदेश के किसानों का पथप्रदर्शक बनें।
कृषि विभाग में लगातार की जा रही भर्ती
कृषि विभाग की भर्ती मुहिम बारे बताते हुए खुड्डियां ने बताया कि इससे पहले 20 मई, 2025 को 184 कृषि विकास अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। इन 11 नव- नियुक्त एडीओज की भर्ती से विभाग में भर्ती किए गए एडीओज की कुल संख्या अब 195 हो गई है। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सत्ता संभालने से लेकर अब तक राज्य के नौजवानों को 55000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं गई हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि यह भर्ती विभाग के सामर्थ्य में विस्तार करेगी जिससे राज्य के किसानों को और ज्यादा प्रभावशाली और कुशल सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने नव- नियुक्त कृषि विकास अफसरों को बधाई दी और उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कृषि विभाग के डायरैक्टर जसवंत सिंह और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर पुलिस ने हथियारों सहित चार तस्कर पकड़े