Alert for NEET UG-2026 : नीट यूजी-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

0
361
Administration on Alert for NEET UG-2026; Directives Issued to Ensure All Facilities at Examination Centers

Alert for NEET UG-2026 : (आज समाज नेटवर्क) सोनीपत। नीट यूजी-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर लिया जाए और हर केंद्र पर पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था व साफ-सफाई सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने जिला स्तर पर बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा

।उपायुक्त ने विशेष रूप से परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।जिला प्रशासन के अनुसार सोनीपत शहर में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2688 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।