Grok AI Controversy: ग्रोक का इस्तेमाल कर अश्लील कंटेंट बनाने पर अकाउंट होगा बैन

0
151
Grok AI Controversy: ग्रोक का इस्तेमाल कर अश्लील कंटेंट बनाने पर अकाउंट होगा बैन
Grok AI Controversy: ग्रोक का इस्तेमाल कर अश्लील कंटेंट बनाने पर अकाउंट होगा बैन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स नियमों को किया सख्त
Grok AI Controversy, (आज समाज), नई दिल्ली: अगर कोई यूजर ग्रोक का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कंटेंट बनाता है तो उसका अकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने एआई एप ग्रोक पर बनाए जा रहे अश्लील कंटेंट को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। कंपनी ने कहा है कि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जाएगा। एक्स ने भारत सरकार की तरफ से आपत्ति जताए जाने के तीन दिन बाद नए नियम बनाए हैं। केंद्र सरकार ने 2 जनवरी को एक्स से कहा था कि वह एआई एप ग्रोक से बनाई जा रही अश्लील, फूहड़ कंटेंट को तुरंत हटाए, नहीं तो कानून कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले एक्स के मालिक इलॉन मस्क ने शनिवार को कहा था कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ग्रोक आपत्तिजनक तस्वीरें बना रहा है, लेकिन यह ऐसे है जैसे किसी बुरी बात को लिखने के लिए पेन को दोष देना। कलम यह तय नहीं करती कि क्या लिखा जाएगा। यह काम उसे पकड़ने वाला करता है। मस्क ने कहा, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसमें क्या इनपुट देते हैं। क्योंकि जिम्मेदारी टूल की नहीं, उसे इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की होती है।

प्रियंका चतुवेर्दी ने आईटी मिनिस्टर को लिखा का लेटर

दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने शुक्रवार को एआई चैटबोट ग्रोक के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई थी। उन्होंने आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा था। इसमें कहा था कि कुछ लोग अक की मदद से महिलाओं की असली तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में बदल रहे हैं, जो बेहद गंभीर मामला है।

महिलाओं की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदला

दरअसल कुछ यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्जी अकाउंट बनाते हैं। इन अकाउंट्स से वे महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इसके बाद ग्रोक एआई को प्रॉम्प्ट दिया जाता है कि महिलाओं की फोटो को गलत और आपत्तिजनक रूप में दिखाया जाए। एआई से कपड़े बदलने या तस्वीर को सेक्शुअल अंदाज में पेश करने जैसी प्रॉम्प्ट दिए जाते हैं।

इन तस्वीरों के लिए महिलाओं से कोई अनुमति नहीं ली जाती। कई बार वे महिलाएं खुद भी नहीं जानतीं कि उनकी तस्वीरों का ऐसा इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि ग्रोक इस तरह की गलत मांगों को रोकने के बजाय उन्हें स्वीकार कर लेता है।

ये भी पढ़ें: मोदी जी आपका 56 इंच का सीना, आतंकियों को उठाकर भारत लाओ: असदुद्दीन ओवैसी