Sushil Gupta AAP : पंजाब के तरणतारण में ‘आप’ की जीत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुशील गुप्ता बोले – आप ही बन सकती है भाजपा का विकल्प

0
65
Sushil Gupta AAP : पंजाब के तरणतारण में 'आप' की जीत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुशील गुप्ता बोले - आप ही बन सकती है भाजपा का विकल्प
Sushil Gupta AAP : पंजाब के तरणतारण में 'आप' की जीत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुशील गुप्ता बोले - आप ही बन सकती है भाजपा का विकल्प

Sushil Gupta AAP, (आज समाज), पानीपत : पंजाब के तरणतारण में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में आप पानीपत के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में इकट्ठे होकर लड्डू वितरित किए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर आप वरिष्ठ उप प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र अहलावत, लोकसभा अध्यक्ष अजय सिंगला, जिला सचिव योगेश कौशिक, वरिष्ठ नेता जितेंद्र जुनेजा, नरेंद्र जेसिया, सुखबीर मलिक, संदीप प्रजापत, विकास अग्रवाल, शमशेर भल्ला, राजन मुंडे, युवा अध्यक्ष मनीष मराठा, डॉ हरपाल सिंह उपस्थित रहे।

बीजेपी को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों परिणामों से सिद्ध होता हैं कि बीजेपी को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। आम आदमी पार्टी ही बीजेपी का सफाया कर सकती है पंजाब  में तरनतारण उपचुनाव का परिणाम व इससे पहले लुधियाना और गुजरात की विश्वादर विधानसभा उपचुनावों के परिणाम  इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हराने में सक्षम है।

देश की जनता कांग्रेस के नेतृत्व को बीजेपी के मुकाबले नकार चुकी

आम आदमी पार्टी ने तरनतारण में दोनों राष्ट्रीय दलों कांग्रेस व भाजपा को चौथे व पांचवें स्थान पर धकेला है, बिहार चुनाव के परिणाम दर्शाते हैं कि देश की जनता कांग्रेस के नेतृत्व को बीजेपी के मुकाबले नकार चुकी है। देश की जनता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को भविष्य में आशा भरी दृष्टि से निहार रही है। प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल है, चिकित्सा तथा शिक्षा व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है, भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। केवल आम आदमी पार्टी ही सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है, अन्य विपक्षी पार्टियां कहीं नहीं दिखाई देती। हरियाणा में आप ही भाजपा का विकल्प बन सकती है।

ये भी पढ़ें: Health Insurance Update : केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य बीमा की लागत कम करने पर दिया विशेष ज़ोर , देखे पूर्ण जानकारी