मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी का किया निरीक्षण, मंत्री कपिल मिश्रा भी रहे साथ

Delhi CM News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दल्ली की सभी मंडियों की हालत इतनी खराब है कि पिछले 10-15 सालों में इन मंडियों में कोई काम नहीं हुआ। यहां सफाई, सड़क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी समस्याएं हैं, जबकि सैकड़ों लोग यहां काम कर रहे हैं। यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, आम आदमी पार्टी ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। आज हम इसका दौरा कर रहे हैं और इसके आधुनिकीकरण की योजना बनाई जाएगी।

मंडी सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा

सुरक्षा को मजबूत करके व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के साथ उत्तरी दिल्ली में आजादपुर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने दिल्ली की पिछली सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की किसी भी मंडी में पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों द्वारा तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार पर उन्होंने कहा, ष्अगर कोई भी देश भारत के खिलाफ किसी भी तरह से शामिल होता है, तो भारत के लोग उसका हर तरह से बहिष्कार करेंगे। भारत एकजुट है, एक मत है।

दिल्ली का फायर सेफ्टी सिस्टम होगा अपडेट

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जो फायर फाइटिंग सिस्टम पिछली सरकारों के समय में था, वह काफी जर्जर हालत में थे, जिसकी वजह से दिल्ली में सैकड़ों हादसे होते रहते थे और दमकलकर्मी चाहकर भी मनचाहे तरीके से कार्रवाई नहीं कर पाते थे। पिछली सरकार की नाकामियों के चलते हम जनता को आग लगने पर उचित सुरक्षा नहीं दे पा रहे थे जिसकी दिल्ली के लोगों को बेहद जरूरत थी। दिल्ली फायर सर्विस की दशा और दिशा सुधारने के लिए हमारी सरकार कई तरह की आधुनिक मशीनों, रोबोटिक फायर फाइटिंग सिस्टम, उपकरणों से लेकर कई नई तकनीक से लैस करने में जुटी है। जिसके लिए इस वर्ष के बजट में फायर सर्विस विभाग के लिए आधुनिक वाहन और उपकरण खरीदने के लिए सरकार ने 110 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया है।