शादी का झांसा देकर पहले मां को फंसा, फिर बेटी से भी बनाए संबंध
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक युवक द्वारा मां-बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर 3 बच्चों की मां से रेप किया। फिर महिला की बड़ी बेटी को भी फसा लिया और उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। महिला को जब इस बारे में पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है। उसके घर पर फिरोज नाम का लड़का आता था। उसने उसे कहा कि वह उसे किराए के लिए अच्छा घर दिलवा देगा। इस बहाने से उसका घर पर लगातार आना-जाना हो गया।
महिला की गैर मौजूदगी में आता था घर
महिला के अनुसार, युवक के लगातार घर आने-जाने के चलते उससे मेल-जोल बढ़ गया। उसने उससे कहा कि वह अकेली औरत है और वह उससे शादी कर लेगा और उसके बच्चों को भी संभाल लेगा। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद फिरोज ने उससे बार-बार रेप किया। इस बीच महिला अंबाला में नौकरी पर जाने लगी। जिससे बाद फिरोज ने उसकी गैर मौजूदगी में घर पर आना शुरू कर दिया।
जान से मारने की दी धमकी
जहां उसने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी बातों में फंसाना शुरू कर दिया। उसने उसके साथ भी रेप किया। वह बार-बार उससे रेप करता रहा। जिस बारे में मां को पता लगा तो उसने फिरोज से बातचीत की। फिरोज ने महिला को धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को भी कुछ बताएगी तो वह उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। फिरोज की धमकी से परेशान होकर महिला ने अपने परिवार से बातचीत की और फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में एक्टिव हुआ मानसून, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें : यूट्यूब की मोस्ट पॉपुलर सिंगर लिस्ट में 7वें नंबर पर मासूम शर्मा