पत्नी जा चुकी छोड़कर, लंबे समय तक फोन पर रहता था बिजी
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक युवक द्वारा मंदिर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गांव आदियाना की है। युवक भी इसी गांव का रहने वाला था। पत्नी युवक को छोड़कर जा चुकी है। वह फोन पर लंबे समय तक बिजी रहता था। मृतक के भाई सूरज ने जानकारी देते हुए बताया कि वी गांव आदियाना का रहने वाला है। मृतक उसका भाई कृष्ण(40) था। जोकि दिहाड़ी मजदूरी करता था। करीब 3 साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह एक बेटे का पिता है। पत्नी के जाने के बाद वह अक्सर फोन पर लंबे समय तक बिजी रहता था। शनिवार दोपहर को वह घर से निकला था।

कॉल डिटेल से होगा मौत के कारणों का खुलासा

परिजनों ने उसके काम पर जाने का अनुमान लगाया। लेकिन, शाम बाद तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान ग्रामीणों को वह गांव के मंदिर में कमरे में लगे लोहे के गाटर पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूरज ने कहा कि मोबाइल कॉल डिटेल से ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के 5 जिलों में हुई बारिश

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती रद्द