उम्र में बड़ी है होने वाली जीवन साथी, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे दोनों

Cricketer Arjun Tendulkar (आज समाज), खेल डेस्क : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बुधवार को जाने माने बिजनेसमैन परिवार की बेटी से सगाई हुई है। यहां तक की अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी भी बिजनेस वुमेन हैं। अर्जुन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट में अपने पिता की तरह प्रसिद्धि के शिखर तक न पहुंचे हों लेकिन एक अन्य संयोग उनके साथ जरूर जुड़ गया है और वह है कि अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी भी उम्र में उनसे बड़ी है। यहां आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनसे उम्र में काफी ज्यादा बड़ी है।

इतना है अर्जुन और उनकी पत्नी की आयु में अंतर

अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था और वो इस वक्त 25 साल के हैं जबकि सानिया चंडोक का जन्म 23 जून 1998 को हुआ था और वो इस वक्त 26 साल की हैं यानी अर्जुन और सानिया की उम्र में एक साल से ज्यादा का फासला है और सानिया, अर्जुन से उम्र में बड़ी हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के बीच पांच साल का अंतर है। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था और इस वक्त सचिन 52 साल के हैं जबकि उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर का जन्म 10 नवंबर 1967 में हुआ था और दोनों के बीच उम्र का 5 साल का फासला है।

क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता की तरह ही क्रिकेट में नाम कमाने की कोशिश की लेकिन वे अपने इस लक्ष्य में अभी तक कामयाब नहीं हो सके हैं। आपको बता दें कि पिता के विपरीत अर्जुन ने गेंदबाजी में नाम कमाने की कोशिश की। अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम से खेले अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया।

दो बार मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज पर खरीदा

इसके बाद 2021 में उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। आईपीएल के बीते सीजन में भी अर्जुन अनसोल्ड खिलाड़ी थे बाद में उन्हें मुंबई ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा। अभी तक अर्जुन क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया।