प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका
UP Crime News (आज समाज), आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में 23 जनवरी को एक पुल के ऊपर बोरे में मिली युवती की सिर कटी लाश मामले की गुत्थी पुलिस ने जब सुलझाई तो सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल जब पुलिस तथ्यों की जांच करती हुई मामले की तय तक पहुंची तो युवती का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला।
युवती की पहचान पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी 25 वर्षीय मिंकी शर्मा के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर आॅपरेटर विनय राजपूत ने उसकी हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
आरोपी ने इसलिए की थी हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को बुरी लगने लगी। उसने मिलने के बहाने प्रेमिका को आॅफिस बुलाया। विवाद के बाद चाकू से एक के बाद एक आठ से अधिक वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। शव को यमुना में फेंकने ले गया। मगर बोरा उठा नहीं पाने के कारण पुल पर छोड़कर भाग गया। मृतका के सिर, कपड़ों, मोबाइल को शाहदरा इलाके में झरना नाला में फेंक आया।
23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कोरियर करने के लिए जाने की बात कही थी। रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद आया। परिजन आॅफिस गए। मगर बंद मिला। रात 10 बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
यह बोले पुलिस अधिकारी
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिंकी से प्यार करता था। वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों ने अपने परिजन को भी बताया था। मगर छह महीने पहले उसे पता चला कि मिंकी किसी और से बात करती है। उससे मिलने भी जाती है। यह बात उसे बुरी लगने लगी। उसने उसे मना किया। दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। वह उससे रुपये भी लेती थी। शादी भी नहीं करने दे रही थी।पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन आॅफिस बुला लिया।
दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा। चाकू से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में रख दिया। इसके ऊपर पार्सल पैक करने वाला टेप लपेट दिया। सिर को अपने बैग में रख लिया।
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : अभेद्य किले में तब्दील राजधानी दिल्ली


