पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, जमीन को लेकर था विवाद

Punjab Crime News (आज समाज), फिरोजपुर : जिले के गांव अक्कू मस्तके में खेतों में पानी लगा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस युवक पर हत्या का आरोप लगा है वह मृतक का भांजा है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार मृतक और आरोपी के खेत पास-पास हैं। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है वह मृतक का भांजा हैं।

धान को पानी लगाने गया था मुख्तियार सिंह

पुलिस को दिए बयान में मुख्तियार सिंह वासी गांव अक्कू मस्तके के बड़े भाई ने बताया कि उनका भाई खेत में धान की फसल को पानी लगा रहा था। तभी वहां पर उनका भांजा सुखदेव सिंह पहुंच गया। उसने मुख्तयार सिंह से गाली गलौच किया। मामला काफी बढ़ गया। सुखदेव सिंह और उसके परिजनों ने मुख्तयार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद भी उसे आरोपी घसीटते हुए अपनी हवेली में ले गए और वहां पर तेजधार हथियार से उस पर वार करते रहे। मुख्तियार की मौके पर ही मौत हो गई।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या का खुला राज

बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी का शव कार में मिला था। प्रथम दृष्यता में ही यह हत्या का मामला लग रहा था। जिसके चलते पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और मौत के कारणों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जिस जगह पर कार पार्क की थी उसके आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरा की जांच की तथा हत्या के सबूत जुटाने शुरू किए। पुलिस को जल्द ही सीसीटीवी से ऐसा वीडिया हाथ लगा जिससे हत्यारों तक पहुंचा आसान हो गया।

आरोपियों ने कबूला जुर्म, बताया हत्या का कारण

बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। बठिंडा की एसएसपी अमनदीप कौंडल ने बताया कि अमृतपाल और उसके साथियों ने कमल कौर के वीडियो को लेकर उसकी हत्या की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। इसे लेकर कमल कौर को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी। आरोपियों ने 9 जून को शोरूम प्रमोशन का बहाना बनाकर उसे बठिंडा बुलाया। कार खराब होने का बहाना बनाकर वे उसे गैराज में ले गए। यहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी की कार में शव डालकर पार्किंग में खड़ी कर आए।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update : पंजाब में पहली बार लू का रेड अलर्ट जारी