PM Modi Israel Visit Live : भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

0
238
PM Modi Israel Visit Live : भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता
PM Modi Israel Visit Live : भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी यात्रा के अंतिम दिन इजरायली प्रधानमंत्री से करेंगे अहम बैठक

PM Modi Israel Visit Live (आज समाज), तेल अबीब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। दौरे के पहले दिन कल जहां पीएम मोदी ने इजरायल के संसद को संबोधित किया। वहीं आज पीएम मोदी पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। इस दौरान वे होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान भारत और इस्राइल के बीच ड्रोन की खरीद समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। इसके साथ ही मुक्त व्यापार समझौते पर भी दोनों देशों के बीच अहम फैसले होने की उम्मीद है।

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा इजरायली संसद

पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित किया। इस दौरान पीएम को इजरायली संसद के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया। हालांकि इससे पहले खास पल तब सामने आया, जब पीएम मोदी के इस्राइली संसद में आगमन के साथ ही पूरा संसद मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा। वहां उपस्थित सभी सांसदों ने खड़े होकर पीएम मोदी का स्वागत किया। यह केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं था, बल्कि उनके प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बना।

इजरायली पीएम ने पहनी विशेष पोशाक

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।’ बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी और भारत की तारीफ में कई अहम बातें कही। उन्होंने पीएम मोदी को अपना सबसे खास दोस्त बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी मेरे प्रिय मित्र, आज आपके यहां आने से मैं बहुत भावुक हूं।

आप सच्चे दोस्त हैं, भारत-इस्राइल गठबंधन के बड़े समर्थक और विश्व मंच के महान नेता हैं। यरूशलम में आपका स्वागत है। उन्होंने पुराने दौरे को याद करते हुए कहा कि पिछली बार दोनों भूमध्य सागर के किनारे साथ थे। हम पानी पर तो नहीं चले, लेकिन हमने चमत्कार जरूर किए। हमने आपसी व्यापार दोगुना, सहयोग तिगुना और समझ चौगुनी कर दी। नेतन्याहू ने कहा कि मुझे आपको बताना है, नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत, बहुत खुश हूं। मैं लगभग यह कहने की हिम्मत करूंगा, एक दोस्त से ज्यादा आप मेरे भाई हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Israel Visit Update : पीएम मोदी को मिला स्पीकर ऑफ द नेसेट सम्मान