14th National Dragon Boat Championship : चांदवास की बेटी ने बढ़ाया मान,कुमारी श्रुति ने 14 वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर

0
1273
A girl from Chandwas has brought honor to her village; Kumari Shruti won a gold medal in the 14th National Dragon Boat Championship.
कुमारी श्रुति को सम्मानित करते एसडीएम आशीष सांगवान, चेयरमैन सुधीर चांदवास।

Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क )बाढड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चांदवास की कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमारी श्रुति ने 14 वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर एसडीएम सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनको सम्मानित किया।
गांव चांदवास के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादा चंदन सिद्ध खेल स्टेडियम में छात्रा कुमारी श्रुति की उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में बाढड़ा के एसडीएम आशीष सांगवान ने कुमारी श्रुति एवं उनकी प्रशिक्षक कोच मनीषा को सम्मानित करते हुए कहा कि आज गांव की बेटियां हर स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं जिससे हर तरह की प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन हो रहा है।

केन्द्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्राम स्तर पर खेल स्टेडियम व खेल एकेडमियों की स्थापना कर रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण ने कहा कि माता पिता को लडक़ा लडक़ी में कोई अंतर पैदा नहीं करना चाहिए। आज देश की बेटी राष्ट्रपति से लेकर खेल, शिक्षा, रक्षा, विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यक्रम में छात्रा का अभिनंदन कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दी केन्द्रिय सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, सीडीपीओ गीता सहारण, सुनीता सांगवान, प्राचार्य हरिकिशन, पवन श्योराण, कोच प्रदीप, नीति आयोग सदस्य मणिप्रकाश, कुलदीप शास्त्री, सरपंच प्रदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार, कोच ज्ञानेंद्र सिंह, कोच नवीन कुमार, इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-Charkhi Dadri News : मुख्यमंत्री से मिले युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी, लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा