Horrific collision between a truck and a Scorpio : ट्रक व स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत में पूरा परिवार हुआ खत्म

0
112
A family was wiped out in a horrific collision between a truck and a Scorpio. (2)
  • पति-पत्नी व 11 वर्षीय बेटे हुए ही दर्दनाक मौत
  • बेटे का सीकर इंस्टीच्यूट में इडमिशन कराकर वापस लौट रहा था परिवार
  • पुलिस ने गैस कटर से वाहन काटकर बाहर निकाले शव

Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। बीती मध्यरात्रि स्थानीय रेवाड़ी-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर स्कॉर्पियों व ट्रक के बीच हुए एक भीषण सडक़ हादसे में पूरा परिवार काल का ग्रास बन गया। इस हादसे में इंजीनियर, उनकी सरकारी अध्यापक पत्नी तथा इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। हादसे के बाद इस मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई। पुलिस ने सोमवार को शर्वों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जिले के गांव बोडिय़ाकमालपुर निवासी 40 वर्षीय बृजमोहन एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह अपनी पत्नी सरकारी अध्यापक 38 वर्षीय अनीता के साथ अपने इकलौते बेटे 15 वर्षीय निमेष का एडमिशन कोचिंग इंस्टीच्यूट में कराने के लिए स्कॉर्पियों में सवार होकर सीकर गए थे। बीती मध्य रात्रि करीब डेढ बजे वहां से लौटते समय एनएच-11 पर गांव धामलावास आईटीआई के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक से उनके वाहन की जोरदार भिडंत हो गई। तेज धमाके के साथ हुए हादसे के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए तथा वाहन बुरी तरह से पिचक गया।

पुलिस ने तीनों शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया

कुछ ही समय में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।हादसे के बाद मौके पर जाम भी लग गया। स्कॉर्पियो के बुरी तरह से पिचक जाने के कारण चालकों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर व हाइड्रा मशीन की मदद से तीनों को बाहर निकाला, जिनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

रामपुरा थाना पुलिस के अनुसार सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को सूचना मिलने के बाद मृतकों को परिवारजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

परिवारजनों के अनुसार बृजमोहन, उसकी पत्नी व बेेटे की मौत के बाद घर में केवल उनके बुजुर्ग मां-बाप बचे हैं। इस हादसे के बाद बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है तथा ट्रक चालक की भी तलाश शुरु कर दी है।