CM Nayab Saini, (आज समाज), चंडीगढ़ : भाजपा हरियाणा परिवार के BLA-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ संबोधित किया। सीएम ने कहा संगठन की शक्ति, सरकार का संकल्प – हर बूथ मज़बूत। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्ययोजना तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सक्रिय एवं सजग रहने का आह्वान किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के सशक्त तालमेल से ही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है। इस अवसर पर मैंने BLA-1 की भूमिका को चुनावी प्रक्रिया की रीढ़ बताते हुए उन्हें सक्रिय एवं सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें: Jind News : नरवाना में दिन दहाड़े बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ