छोले–राजमा में कौन देता है ज्यादा प्रोटीन?

 छोले और राजमा दो सबसे पॉपुलर और न्यूट्रिशियस ऑप्शन हैं। लेकिन इनमें से कौन ज़्यादा प्रोटीन और हेल्थ बेनिफिट्स देता है? आइए जानते हैं।

राजमा की न्यूट्रिशनल वैल्यू: कैलोरी: 127, प्रोटीन: 8.7 ग्राम,  फाइबर: 6.4 ग्राम

राजमा में मैग्नीशियम और आयरन भरपूर होता है, जो इसे हड्डियों की मजबूती और ब्लड हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाता है। 

यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और लगातार एनर्जी देता है। फाइबर की मात्रा आपको पेट भरा हुआ महसूस कराती है।

छोले की न्यूट्रिशनल वैल्यू: प्रति 100 ग्राम पके हुए छोले में: कैलोरी: 164 , प्रोटीन: 8.9 ग्राम, फाइबर: 7.6 ग्राम

छोले में मैग्नीशियम, फोलेट और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

इनमें मौजूद हाई फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

जब प्रोटीन की बात आती है, तो छोले, राजमा से थोड़ा बेहतर होते हैं। ये तुरंत एनर्जी देते हैं और अक्सर मसल्स बनाने और शरीर की पूरी ताकत के लिए बेहतर माने जाते हैं, खासकर वेजिटेरियन डाइट फॉलो करने वालों के लिए।