भारतीय रसोई में उड़द की दाल का खास स्थान है। इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है, लेकिन इसके पीछे छिपे स्वास्थ्य लाभ इसे और भी खास बना देते हैं।
उड़द दाल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि उड़द दाल का सेवन किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है:
उड़द दाल में मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
इस दाल में पाया जाने वाला कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाता है। जो लोग जोड़ों के दर्द या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से परेशान हैं, उनके लिए उड़द दाल का सेवन बेहद फायदेमंद है।
उड़द दाल में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
जो लोग अकसर थकान, लो एनर्जी या कमजोरी महसूस करते हैं, उनके लिए ये दाल किसी टॉनिक से कम नहीं।
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए उड़द दाल एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स हो सकती है।
उड़द दाल पुरुषों की सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका नियमित सेवन शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर बना सकता है, जिससे प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।