गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए सत्तू का शरबत किसी अमृत से कम नहीं होता।
यह देसी ड्रिंक सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि हेल्थ से जुड़े कई फायदे भी पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सत्तू का शरबत पीने का सबसे सही समय क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा करने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक रहता है और पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।
शरीर को ठंडा रखता है: गर्मी के मौसम में सत्तू शरीर के अंदर की गर्मी को संतुलित करता है, जिससे लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
पाचन सुधारता है: सत्तू में मौजूद फाइबर पेट की सफाई करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखता है।
हाइड्रेशन बनाए रखता है: यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और लंबे समय तक तरोताज़ा महसूस कराता है।
स्किन को रखे हेल्दी: रोजाना सत्तू का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और डलनेस दूर होती है।
एनर्जी का नैचुरल सोर्स: सत्तू शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, जिससे गर्मियों में थकावट महसूस नहीं होती।