सेब एक ऐसा फल है, जो ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कितने सेब खाना सही होता है?
चलिए, आपको बताते हैं सेब खाने का सही तरीका और इससे मिलने वाले जबरदस्त फायदे।
विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 1 से 2 सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व तो मिलते ही हैं, साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर बना रहता है।
रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है।
सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट भरा-भरा रहता है और ओवरईटिंग नहीं होती। यह वजन घटाने में मदद करता है।
सेब में नैचुरल शुगर होती है जो धीरे-धीरे पचती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
सेब खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है।
Apple रोजाना कितने सेब खाने चाहिए?