अंगूर एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।
बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर – काले और हरे – सबसे ज्यादा बिकते हैं।
लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन सा अंगूर आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है?
आइए जानते हैं इनके पोषण तत्वों और फायदे के आधार पर फर्क।
काले अंगूर: दिल की सेहत के लिए वरदान: काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
ये तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह स्किन और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी मददगार साबित होते हैं।
हरे अंगूर: हरे अंगूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।
इनमें मौजूद विटामिन K और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। हरे अंगूर वेट मैनेजमेंट और डाइजेशन के लिहाज़ से एक बढ़िया विकल्प हैं।
दरअसल, दोनों ही प्रकार के अंगूर अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं। अगर आप दिल की सेहत और एंटी-एजिंग बेनिफिट्स चाहते हैं तो काले अंगूर को प्राथमिकता दें। वहीं पाचन सुधारना हो या हड्डियों की मजबूती चाहिए, तो हरे अंगूर ज़्यादा उपयुक्त हैं।