आरोपी ने स्कूल के बाहर से किया छात्रा का अपहरण, सहारनपुर ले जाकर किया दुष्कर्म
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक 7वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण किया और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। आरोपी कई बार फोटो और वीडियो वायरल कराने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब फिर आरोपी उसे सहारनपुर बुला रहा था। जब मैंने ने जाने से मना किया तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। छात्रा ने इस बारे में अपनी मां को बताया और शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी।
छह माह पहले सहारनपुर के सोभान हुई जान-पहचान
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। उसकी छह माह पहले सहारनपुर के सोभान से जान पहचान हुई थी। सोभान ने उसको दोस्त बना लिया और उससे बात करने लगा।
पानीपत में खाने-पीने की बात कहकर ले गया सहारनपुर
सोभान सात मार्च को उससे मिलने के लिए पानीपत आया था। वह सुबह लगभग 10 बजे स्कूल के गेट पर आई तो सोभान ने यह कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया कि पानीपत में कहीं कुछ खाने-पीने के लिए चलेंगे। वह बाइक पर बैठ गई आरोपी सोभान उसे जबरदस्ती सहारनपुर ले गया।
होटल में ले जाकर किया रेप
वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी ले लिए। उसको किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह से घर आई। इसके बाद सोभान दो बार और उसका अपहरण कर उसे सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म किया।
इंस्टाग्राम पर डाले अश्लील फोटो
आरोपी सोभान दोबारा उसे सहारनपुर बुला रहा था। छात्रा ने जाने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। फिर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। आरोपित सोभान की उम्र लगभग 25 साल है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के हर गांव में जाएगी रोडवेज की बस: अनिल विज
ये भी पढ़ें : हरियाणा के मेट्रोपॉलिटन शहरों में अब मात्र 3 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन