7 May Weather Update: हिमालयी व दक्षिण भारत के कई जिलों में बारिश की संभावना, चक्रवाती तूफान ‘मोका’ का भी अलर्ट

0
153
7 May Weather Update

Aaj Samaj (आज समाज), 7 May Weather Update, नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र के साथ ही दक्षिण भारत के भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व हरियाणा-पंजाब सहित देश के कई राज्यों आज सुबह तेज हवाएं चलने से मौसम और सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के भी कई राज्यों में आज बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने तूफान प्रभावित इलाकों के लिए ‘मोका’ भी अलर्ट जारी किया है।

सोमवार से दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में कल भी बूंदाबांदी हुई और आज भी राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। कल यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है और तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर चक्रवाती प्रसार का अनुमान

आईएमडी अधिकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ज्यादातर इलाकों में 8 से 12 मई तक बारिश होने का अनुमान है और दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर चक्रवाती प्रसार के असर से अगले कुछ दिन में एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूवार्नुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

यूपी में बारिश की संभावना कम, बिहार में  5 दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल रहेंगे पर बारिश की संभावना बहुत कम हैं। तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिन तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 8 से 12 मई तक भारी बारिश

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमपता हो सकता है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : Indiscriminate Shooting: अमेरिकी के एक मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : King Charles Coronation: ब्रिटेन के राजा बने किंग चार्ल्स तृतीय, पत्नी कैमिला सहित ताजपोशी

यह भी पढ़ें :  6 May Weather: दिल्ली में फिर बारिश के बाद मौसम सुहावना, आठ मई से फिर चढ़ेगा पारा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE