Chhattisgarh IED Bomb Blast: छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद

0
148
Chhattisgarh IED Bomb Blast: छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद
Chhattisgarh IED Bomb Blast: छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर माइनिंग हटाते समय हुआ ब्लास्ट हादसा
Chhattisgarh IED Bomb Blast, (आज समाज), जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 3 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायल जवान परमानंद कोर्राम को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि फोर्स शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई आईईडी को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। शहीद जवानों में सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर), कृष्ण कुमार (कॉन्स्टेबल), संजय गढ़पाले (कॉन्स्टेबल), परमानंद कोर्राम शामिल है।

सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर सर्च अभियान जारी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को एक नक्सली डंप भी मिला है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। आज का अभियान भी उसी का हिस्सा था। इस दौरान हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें: हम पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं जाने दे सकते: ट्रम्प