कहा, हमारा उद्देश्य गरीब और मिडिल क्लास के सपनों को हकीकत में बदलना

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनका एक ही उद्देश्य है वह है देश के हर गरीब व मिडिल क्लास नागरिक के सपने को हकीकत में बदलना। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर वे पिछले 11 साल से काम कर रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी रविवार शाम को प्रथम नवरात्र की पूर्व संध्या और जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले देश के नागरिकों को संबोधन में यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के तौर पर बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस क्लास की अपनी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं।

12 लाख रुपए तक की आय टैक्स मुक्त की

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल सरकार ने 12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर उपहार दिया और जब 12 लाख तक वेतन पर टैक्स शून्य हो जाए तो मध्यमवर्ग को तो काफी सुविधा हो जाती है। अब गरीब की बारी है. नियो मिडिल क्लास की बारी है। अब इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। घर बनाना, स्कूटर-कार खरीदना हो, इन सब पर अब कम खर्च करना होगा। अब आपका घूमना भी सस्ता होगा, क्योंकि होटल के कमरों पर भी जीएसटी कम कर दिया गया है।

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि अब हमें आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं और वो हमे देश में ही बनाना चाहिए। पीएम ने कहा कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। जो हमारे उद्योग बनाएं वो दुनिया में उत्तम से उत्तम हों। जो हम बनाएं वो दुनिया में बेस्ट के पैरामीटर को पार करने वाला हो। हमारे उत्पाद दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएं।

ज्यादात्तर वस्तुएं अब 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आई

अब सिर्फ 5 फीसदी और 18 फीसदी के ही टैक्स स्लैब रहेंगे। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल की ज्यादा सस्ती हो जाएंगे। खाने-पीने का सामान, दवाइयां, ब्रश-पेस्ट, बीमा। ऐसे ज्यादातर सामान पर या तो टैक्स शून्य होगा या 5 फीसदी टैक्स होगा। जिन सामानों पर पहले 12 फीसदी टैक्स लगता था, उनमें से करीब 99 फीसदी चीजें अब पांच फीसदी टैक्स के दायरे में हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update News : देश में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी सर्दी