Punjab Breaking News : मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की होगी सफाई : बैंस

0
57
Punjab Breaking News : मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की होगी सफाई : बैंस
Punjab Breaking News : मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की होगी सफाई : बैंस

मानसून के दौरान होने वाली ओवरफ्लो की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने तैयार की विशेष योजना

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून में होने वाली सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने विशेष योजना तैयार की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि कि मानसून से पहले राज्य के सभी शहरों और कस्बों में 2,200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों तथा 1,400 हॉटस्पॉटों की सफाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत मोहल्लों में 800 किलोमीटर मुख्य ट्रंक लाइनों और 1,400 किलोमीटर शाखा (ब्रांच) लाइनों को कवर किया जाएगा। विभाग द्वारा 1,400 ऐसे पुराने हॉटस्पॉटों की पहचान की गई है, जहां हर वर्ष मानसून के दौरान सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सामने आती रही थी।

हर साल आती है समस्या

बैंस ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान प्रत्येक शहर और मोहल्ले में कुछ ऐसे स्थान होते हैं, जहां सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है। इस बार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप हमें लक्ष्य दिया गया है कि पंजाब के किसी भी शहर या कस्बे में कहीं भी सीवरेज ओवरफ्लो नहीं होना चाहिए।

शहरवार विवरण साझा करते हुए बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत जालंधर में 108 किलोमीटर सीवर लाइनें और 47 हॉटस्पॉट, पटियाला में 93 किलोमीटर सीवर लाइनें, लुधियाना में 40 किलोमीटर सीवर लाइनें और 42 हॉटस्पॉट, बठिंडा में 55 किलोमीटर सीवर लाइनें और 39 हॉटस्पॉट, मोहाली में 36 किलोमीटर सीवर लाइनें, जीरकपुर में 14 किलोमीटर सीवर लाइनें और 15 हॉटस्पॉट, खरड़ में 11 किलोमीटर सीवर लाइनें और 11 हॉटस्पॉट, धूरी में 7 किलोमीटर सीवर लाइनें और 3 हॉटस्पॉट, कोटकपूरा में 21 किलोमीटर सीवर लाइनें तथा नंगल में 7 किलोमीटर सीवर लाइनों की सफाई की जाएगी, जहां पहली बार इस प्रकार की व्यापक सफाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी