Retired Bureaucrats And Military Officers: 204 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स व सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर, देश से माफी मांगने को कहा

0
141
Retired Bureaucrats And Military Officers: 204 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स व सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर, देश से माफी मांगने को कहा
Retired Bureaucrats And Military Officers: 204 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स व सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर, देश से माफी मांगने को कहा

बोले- नेता प्रतिपक्ष का संसद परिसर में आचरण नियमों के खिलाफ
Retired Bureaucrats And Military Officers, (आज समाज), नई दिल्ली: 204 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, आईपीएस, आईएएस और वकीलों ने राहुल गांधी को लेटर लिखा है। लेटर के माध्यम से राहुल गांधी को देश से माफी मांगने के लिए कहा गया है। उन्होंने लिखा कि 12 मार्च को संसद परिसर में किया गया विरोध संसदीय नियमों और संसद की गरिमा के खिलाफ था। ओपन लेटर में कहा गया कि संसद परिसर में प्रदर्शन या विरोध न करने को लेकर स्पीकर की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए गए थे।

इसके बावजूद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध किया। लेटर में आगे कहा कि राहुल गांधी कुछ सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय और बिस्कुट लेते हुए विरोध करते दिखाई दिए। यह संसदीय अधिकार और संसद की मर्यादा की अनदेखी है। संसद की सीढ़ियां राजनीतिक प्रदर्शन का मंच नहीं हैं।

एलपीजी संकट को लेकर किया था प्रदर्शन

दरअसल, 12 मार्च को विपक्ष ने एलपीजी संकट को लेकर सकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान राहुल गांधी कुछ सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठे दिखाई दिए। वे वहां चाय और बिस्कुट लेते हुए विरोध कर रहे थे।

लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं इस तरह की घटनाएं

लेटर में कहा गया कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और उसकी गरिमा हर समय बनी रहनी चाहिए। संसदीय परंपराओं के मुताबिक लोकसभा और राज्यसभा कक्ष ही नहीं, बल्कि संसद परिसर की सीढ़ियां, गलियारे और लॉबी भी उसी संस्था का हिस्सा हैं। इसलिए वहां भी सांसदों का आचरण उसी मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए। लेटर में कहा गया कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराती हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने जारी किया लेटर, 204 लोगों ने साइन किए

यह ओपन लेटर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने जारी किया है। लेटर पर 204 लोगों ने साइन किए हैं। इनमें 116 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और 84 पूर्व नौकरशाह शामिल हैं। इसके अलावा चार पूर्व राजदूत और चार सीनियर वकील भी सिग्रेचर करना वालों में शामिल हैं। लेटर में राहुल गांधी से अपने व्यवहार पर आत्ममंथन करने और देश से माफी मांगने को कहा गया है।

ये भी पढ़ेंParliament Budget Session: एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट