अमेरिका के बोस्टन में कल शुरू होगा नेशनल कांफ्रेंस आॅफ स्टेट लेजिस्लेचर्स सम्मेलन
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: अमेरिका के बोस्टन शहर में कल से नेशनल कांफ्रेंस आॅफ स्टेट लेजिस्लेचर्स सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 6 अगस्त को समाप्त होगा। इससे पहले भी यह संस्था इस तरह के सम्मेलन करवा चुकी है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के 12 विधायक आज अमेरिका के लिए रवान हुए। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तड़के करीब 3 बजे उनकी फ्लाइट ने उड़ान भरी। हालांकि अमेरिका आने-जाने के उनको खर्चा खुद करना होगा।

इस सम्मेलन का मकसद विधायकों की क्षमता निर्माण और वैश्विक लोकतांत्रिक संवाद को बढ़ावा देता है। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेमोक्रेसी, साइबर सुरक्षा, वोटर विश्वास, शिक्षा, सेहत और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा विधायकों को एक-दूसरे की विधायी प्रणाली को समझने का मौका भी मिलेगा।

तीनों पार्टियों के यह विधायक हुए रवाना

हरियाणा से कांग्रेस अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, अकरम खान, इंदूराज नरवाल, आदित्य सुरजेवाला व बलराम डांगी सम्मेलन के एकसाथ रवाना हुए। इनेलो के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी विधायक एक ही फ्लाइट में रवाना हुए। इसमें भाजपा के निखिल मदान, अनिल राव व सतपाल जांबा, इनेलो के आदित्य देवीलाल और आजाद विधायक देवेंद्र कादियान शामिल है।

विश्वभर के 6 हजार विधायक होंगे सम्मेलन में शामिल

इस सम्मेलन में हरियाणा या पूरे भारत से नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के विधायक हिस्सा लेंगे। भारत से सबसे ज्यादा 24 राज्यों के 21 विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के 130 विधायकासें ने निमंत्रण स्वीकार किया। इसके अलावा दुनियाभर से 6 हजार से ज्यादा विधायक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर से सब्सिडी देने की तैयारी में सरकार