Sadhvi Pragya’s ticket, Javed Akhtar said – Wow!: साध्वी प्रज्ञा को टिकट, जावेद अख्तर बोले- वाह! वाह!! वाह!!!

0
542

जावेद अख्तर ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने पर बयान दिया है। जावेद अख्तर ने तंज कसते ट्वीट किया और कहा कि भोपाल में बीजेपी की उम्मीदवार की पसंद वास्तव में अनुकरणीय है। साध्वी प्रज्ञा साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों का संपूर्ण प्रसार हैं। वाह! वाह!! वाह !!! । बता दें कि साध्वी को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। साध्वी का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा को लेकर अक्सर विरोधी दल आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोलते हैं। मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा, असीमानंद और कर्नल पुरोहित का नाम सामने आने के बाद ही कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द को तेजी से उछाला था। इसी हिंदू आतंकवाद के बहाने कांग्रेस आरएसएस और बीजेपी पर हमलावर रहती है। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह ने इसे संघी आतंकवाद बताया था।

SHARE