MANYATA: दीपावली तक घर में रोज सुबह गौमूत्र का छिड़काव करें

0
289

27 अक्टूबर को महालक्ष्मी की पूजा का महापर्व दीपावली है। दीपावली पर की गई पूजा से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पुरानी परंपराओं के अनुसार कुछ खास काम बताए गए हैं।
1. यदि आप चाहते हैं कि महालक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय हमारा भाव होना चाहिए कि ये दीपक देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए है। शाम के समय महालक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और जिन घर के द्वार पर देवी के स्वागत के लिए दीपक जलाएं जाते हैं, वहां वे निवास करती हैं। ऐसी मान्यता है।
2. रोज सुबह घर में गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। गौमूत्र की गंध से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, घर का वातावरण पवित्र होता है। घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। जिन घरों में गौमूत्र का छिड़काव किया जाता है, वहां सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है।
3. रोज मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली बनानी चाहिए। रंगोली से घर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। रंगोली देवी-देवताओं के सम्मान और स्वागत के लिए बनाई जाती है।
4. घर का वातावरण सुगंधित रखना चाहिए। इसके लिए सुबह-शाम अच्छी महक वाली अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाएं। जिस स्थान पर बदबू आती रहती है वहां नकारात्मक ऊर्जा होती है, वास्तु दोष भी होते हैं।
5. घर को हमेशा साफ रखें। घर में कचरा या मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। जहां गंदगी रहती है, वहां देवी लक्ष्मी निवास नहीं करतीं। गंदगी स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। अस्वच्छ स्थान पर दरिद्रता का वास होता है।

SHARE