HOROSCOPE: राशिफल

0
495

मेष राशि-आपको अपने सहकर्मियों से सहायता मिलेगी तथा वरिष्ठ अधिकारी भी आप को समर्थन देंगे जैसे आप सफलता की सीढ़ियों पर चलेंगे। आप अपनी उत्तम बुद्धिमत्ता के सहारे विरोधियों पर हावी रहेंगे और उनकी हर योजना को निष्फल कर देंगे।आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ।

वृषभ राशि-आज आपको कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं। अवसरों का संपूर्ण लाभ उठाने के लिए आप सतर्क और जागरुक रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखने का दिन है। कोई चोट या मोच से प्रभावित हो सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करते हुए अपने और अपने साथियों के लिए थोड़ा समय निकालना होगा।

मिथुन राशि-आज का दिन निवेश के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि-किस्मत बदलने के लिए तैयार हैं। नए और रोमांचक परिवर्तन के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आप नई चीजों की खोज में काफी आक्रामक तरीके से जुटे रहेंगे। किसी भी मामले में आप पीछे नहीं रहेंगे।

सिंह राशि-आज के दिन आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित कर सकता है। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रह सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है।

कन्या राशि-आज आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत मिल सकता है।  आने वाले दिनों में नई चीजों की खोज की जा सकती है। अपने अधूरे  कामों  पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। किसी भी मामले में आप निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि आप उस अवसर को ही खो दें। त्वरित निर्णय लेने के लिए अपने ध्यान और मानसिक चंचलता पर ध्यान दें।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ अव्यवस्थित सा रहेगा। योजना अनुसार काम होने में समस्या हो सकती है। कुछ तनाव और चिंता आपका दिन खराब करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपना मन कहीं और लगाने की आवश्यकता होगी। करियर के मोर्चे पर समस्याएं और उथल-पुथल हो सकती है, जिसे टाला नहीं जा सकता।

वृश्चिक राशि-रुका हुआ धन मिल सकता है और आर्थिक हालात में सुधार आ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ कर सकता है और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेल सकता है। यह समय आपकी शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में सफलता दिलाने में सक्षम होगा।

 धनु राशि-धन संचय के लिए काफी उत्तम रहेगा और इस दौरान आप बचत कर पाने में सफल होंगे। यदि आप कोई अल्पकालीन निवेश करना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ हो सकता है लेकिन घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संदर्भ में भी आप खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि-आप भौतिक आराम, सुख-सुविधा, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। यह ऊंचा उठने का समय है और अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही कार्ड्स पर हैं। लेकिन, किसी भी बात का अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है।

 कुंभ राशि-कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रह सकता है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिल सकती है। पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रह सकता है। आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है।

 मीन राशि: आज का दिन थोड़ा तनाव और चिंता में बितेगा। ये तनाव आपको भीतर तक प्रभावित करेगा। आपको अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करके उसके अनुसार उनके निष्पादन की योजना बनानी चाहिए। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव या अबोला हो सकता है। अपनी लोगों के साथ बातचीत करें।

SHARE