Yogi Adityanath will get two lakh jobs in UP based on ability: यूपी में काबलियत के आधार पर दौ लाख नौकरियां मिलेंगी- योगी आदित्यनाथ

0
219

रामपुर। यूपी के मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए नौकरियों की घोषणा की। उन्होंने कहा जल्द ही यूपी में दो लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने दो लाख नौकरियों की घोषणा रामपुर में की। वह यहां विजय महारैली को संबोधित कर रहे थे। यूपी में रैली में एलान किया कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही दो लाख पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि यह नौकरी युवाओं को काबलियत के आधार पर मिलेगी। इस दौरान उन्होंने आजम खान का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने इस रैली में तीन तलाक पर कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप की तरह था। विजय महारैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को ए ग्रेड के धान का मूल्य 1855 रुपये प्रति कुंतल मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में भारत में न बेरोजगारी होगी न गरीबी। उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाने पर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह काम केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते थे।

SHARE