Turkey did not violate, America wants ceasefire in Syria: तुर्की ने नहीं किया उल्लंघन, सीरिया में युद्धविराम चाहता है अमेरिका

0
217

वॉशिंगटन। तुर्की द्वारा सीरियाई कुर्द पर किए गए हमले के बाद अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि तुर्की के हमले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खींची गयी लाल रेखा का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करना चाहता है। पहले ट्रंप ने कहा कि वह तुर्की के हमले को समझ पा रहे हैं। बाद में हमले की आलोचना की और फिर चेतावनी दी कि अगर सैन्य कार्रवाई ”मानवीय नहीं हुई तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है।”
यह पूछे जाने पर कि किन परिस्थितियों में अमेरिका तुर्की पर प्रतिबंध लगा सकता है। उन्होंने कहा कि बुधवार (9 अक्टूबर) को शुरू किया गया सैन्य अभियान बड़े पैमाने का नहीं था और तुर्क फौज अभी तक बड़ी संख्या में सीमा के भीतर नहीं घुसी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम इतनी चेतावनी जारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सैनिक सीरिया में इस्लामिक स्टेट को हराने के बाद ही क्षेत्र से रवाना हुए।

SHARE