Taranjit Singh Sandhu takes charge as Indian Ambassador to America: अमेरिका में तरनजीत सिंह संधू ने भारतीय राजदूत के पद पर संभाला कार्यभार

0
304

नई दिल्ली। भारत के नए राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनका वहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संधू ने हाल ही में विदेश सचिव बनाए गए हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली। इससे पहले संधू श्रीलंका में भारत के राजदूत थे। तरनजीत संधू छह फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात कर अपना परिचय पत्र सौंपेंगे। अमेरिका में करीब छह साल तक अपनी सेवा दे चुके संधू की कूटनीतिक क्षेत्र में खासी जान पहचान है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संधू को अमेरिका में चार साल तक कार्य करने के अनुभव के कारण तरजीह दी गई।

SHARE