For the first time in history, diamond found inside diamond in Russia: इतिहास में पहली बार रूस में हीरे के अंदर मिला हीरा

0
178

मास्को। एजेंसी।  साइबेरिया की एक खदान में एक हीरे के अंदर एक और हीरा मिला है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। रूस की खदान कंपनी अलरोसा पीजेएससी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने दावा किया कि हीरा 80 करोड़ साल से ज्यादा पुराना हो सकता है। मैट्रीओशका हीरे का वजन 0.62 कैरट है, जबकि इसके अंदर के पत्थर (हीरे) का वजन 0.02 कैरट है। घटती आकार की लकड़ी की गुड़िया के सेट एक दूसरे के अंदर रखा जाता है। इसे घटते हुए क्रम रखा जाता है। मैट्रीओशका डायमंड भी इसी क्रम का अनुसरण करता है। वैज्ञानिकों ने एक्स-रे माइक्रोटोमोग्राफी के साथ स्पेक्ट्रोस्कोपी के कई अलग-अलग मेथड का उपयोग करके पत्थर की जांच की। अलरोसा के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी की योजना आगे के विश्लेषण के लिए अमेरिका के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट को मैट्रीओशका हीरा भेजने की है।

SHARE