Chinese people applaud scientists for ‘Chandrayaan-2’ mission: ‘चंद्रयान-2’ मिशन को लेकर चीनी लोगों ने की वैज्ञानिकों की सरहाना

0
198

बीजिंग। चंद्रयान-2 मिशन को लेकर चीनी लोगों ने वैज्ञानिकों की काफी सराहना की है। उन्होंने वैज्ञनिकों को मिशन को लेकर उम्मीद न छोड़ने के लिए कहा है। बता दें कि भारत के ‘चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम गत सात सितंबर को तब जमीनी स्टेशन से संपर्क खो बैठा था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
चीन के लोगों ने भारत के दूसरे चंद्र मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों की इंटरनेट पर काफी सराहना की है और उनसे उम्मीद न छोड़ने तथा ब्रह्मांड में खोज जारी रखने को कहा है। यह बात सोमवार को यहां आधिकारिक मीडिया ने कही। उल्लेखनीय है कि भारत के ‘चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम गत सात सितंबर को तब जमीनी स्टेशन से संपर्क खो बैठा था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
चीन में बहुत से लोगों ने ट्विटर जैसी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘साइना वीबो पर भारतीय वैज्ञानिकों से उम्मीद न छोड़ने को कहा। सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स एक इंटरनेट उपभोक्ता के हवाले से कहा, ”अंतरिक्ष खोज में सभी मनुष्य शामिल हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि किस देश को सफलता मिली, इसे हमारी प्रशंसा मिलनी चाहिए और जो अस्थायी रूप से विफल हुए हैं, उनका भी हौसला बढ़ाया जाना चाहिए।

SHARE