Abu Bakr al-Baghdadi’s wife exposing ISIS: अबु बकर अल-बगदादी की पत्नी खोल रही ISIS के हैवानियत की पोल

0
231

एजेंसी।,इस्तांबुल। इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबु बकर अल बगदादी की पत्नी ने गत वर्ष पकड़े जाने के बाद जेहादी समूह के आंतरिक कामकाज के बारे में काफी जानकारी दी है। यह जानकारी तुर्की के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि बगदादी की पत्नी ने अपनी पहचान रानिया महमूद के तौर पर बताई थी, लेकिन वह वास्तव में आस्मा फावजी मोहम्मद अल कुब्यासी थी। इसके बारे में कहा जाता है कि वह बगदादी की पहली पत्नी है। बगदादी पिछले महीने सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की छापेमारी में मारा गया था। महिला को दो जून, 2018 को सीरियाई सीमा के पास हताय प्रांत में गिरफ्तार किया गया था। महिला को 10 अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें बगदादी की पुत्री भी शामिल थी। बगदादी की पुत्री ने अपना नाम लीला जबीर बताया था। अधिकारी ने कहा कि परिवार संबंध की पुष्टि इराकी अधिकारियों द्वारा मुहैया कराए गए डीएनए नमूने से हुई। हमने (पत्नी की) वास्तविक पहचान जल्द पता कर ली। उसके बाद वह बगदादी और आईएस के आंतरिक कामकाज के बारे में काफी सूचना मुहैया कराने को तैयार हो गई।

SHARE