629 Pakistani girls sold to Chinese, sent as a bride: पाकिस्तानी 629 लड़कियां चीनी लोगों को बेची गर्इं, दुल्लहन बनाकर भेजा गया

0
432

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान में गरीब लड़कियों को दुल्लहन के रूप में चीन भेजा गया। पाकिस्तानी करीब 629 लड़कियों एवं महिलाओं को चीन के पुरुषों को बेचा गया। देश के गरीब एवं कमजोर लोगों का शोषण करने वाले मानव तस्करों के नेटवर्कों का भंडाफोड़ करने का संकल्प लेने वाले पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने यह सूची तैयार की है। यह सूची 2018 से मानव तस्करी के जाल में फंसी महिलाओं की सबसे सटीक संख्या उपलब्ध कराती है। लेकिन जून में यह सूची सामने आने के बाद से नेटवर्कों के खिलाफ जांचकतार्ओं के आक्रामक अभियान की रफ्तार अचानक थम सी गई। जांच की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि ऐसा सरकारी अधिकारियों के दबाव की वजह से हुआ है जो चीन से पाकिस्तान के लाभप्रद संबंधों को नुकसान पहुंचने से डरते हैं। मानव तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ा मामला बंद हो गया। अक्टूबर में, फैसलाबाद की अदालत ने तस्करी के संबंध में चीन के 31 नागरिकों को बरी कर दिया था। अदालत के एक अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले पुलिस जांचकर्ता के मुताबिक पुलिस की ओर से की गई शुरूआती जांच में कई महिलाओं ने गवाही देने से इनकार कर दिया था क्योंकि या तो वह डरी हुईं थी या उन्हें चुप रहने के लिए पैसा दिया गया था। इन दोनों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। एक इसाई कार्यकर्ता सलीम इकबाल ने कहा कि इसी वक्त, सरकार ने जांच बंद कराने का प्रयास किया, नेटवर्कों की जांच कर रहे संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों पर ‘अत्यधिक दबाव’ डालने की कोशिश की।

SHARE