Will fight till last bullet with India on Kashmir issue: Army Chief Pak Qamar Javed Bajwa: कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ आखिरी गोली तक लड़ेंगे- सेनाध्यक्ष पाक कमर जावेद बाजवा

0
159

कश्मीर पर पाकिस्तान को चैन नहीं आ रहा है। वह यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि कश्मीर से आर्टिकल-370 हटा कर भारत ने इसे पूर्ण रूप से भारत के साथ कर लिया है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने अन्य देशों का साथ पाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहा। इसके बाद भी पाकिस्तान के हुकमरान या फिर सेनाध्यक्ष भारत के साथ युद्ध की बात कर रहे हैं। वह सीधे तौर पर भारत के साथ युद्ध करनी की धमकी दे रहे हैें। बुरी तरह से बौखलाए हुए पाक सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ आखिरी गोली तक लड़ने की धमकी दे डाली। रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने भारत को खुली धमकी दी और कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएंगे। बाजवा ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान दुनिया को शांति और सुरक्षा का संदेश दे रहा है। लेकिन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की गीदडभभकी जारी रही और कहा कि उनका सैनिक आखिरी गोली तक कश्मीर के लिए लड़ेगा। पूरे विश्व में आतंक की फैक्ट्री के रूप में जाना जाने वाले पाकिस्तान ने खुद को आतंक का पीड़ित बताया। बाजवा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। अब विश्व समुदाय आतंकवाद और अतिवाद के सभी रूपों को खारिज करे।

SHARE