What was called temporary in Baba Ambedkar’s constitution lasted for 70 years – PM Modi: बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा-पीएम मोदी

0
316

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार की अंतिम तारीख आज ही है। दोनों ही प्रदेशों में प्रचार अपने अंमित चरण में चल रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं हैं। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी हरियाणा के एलानाबाद में रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली को संबोधित हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस महान क्षण से पूरी दुनिया को परिचित कराने का प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि 5 अगस्त से कांग्रेस और उनकी साथ मिलीभगत वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है, जिसपर कोई दवा काम नहीं कर पा रही। पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है। कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की। पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया। तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे। अब कैलेंडर वो तय नहीं करेंगे। दुश्मन देश में से तारीखें तय नहीं होंगी। अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेंगा। अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे। दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा। 1947 में बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उनको ये खयाल नहीं था कि सिर्फ 4 किमी के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए। पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया।
जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए। यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है। इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा। भाजपा की सरकार खेती और किसानी से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और भाजपा के लिए वोट अपील की।

SHARE