We do not do politics at Ram temple – Kalyan Singh: हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते-कल्याण सिंह

0
702

अयोध्या में मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति से अपना फैसाल सुनाया। फैसले का लगभग सभी मतों और धर्मों ने स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने संवाददाताओं से बात की और कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं इस फैसले का सभी का सम्मान करना चाहिए। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। मंदिर बनने के साथ ही उन्होंने अयोध्या के विकास पर भी जोर दिया। मंदिर को विवादित जमीन देने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने न्याय और कानून का पालन किया है साथ ही समाज की एकता व अखंडता का भी ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 का दिन बेहद खास है। इस दिन राम मंदिर पर एतिहासिक फैसला आया। जिसका हर किसी को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि यह फैसला समावेशी है और सर्व सम्मति से लिया गया है। अब तीन महीने में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनेगा। राम की नगरी का संपूर्ण विकास होना चाहिए। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा मुझे वर्तमान योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है कि वह रामनगरी का अद्भुत विकास होगा।

SHARE