Voting ended peacefully in Haryana, Maharashtra, Luck of candidates imprisoned in EVMs : हरियाणा, महाराष्ट्र में वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न, ईवीएम में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

0
253

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज जारी है। सुबह से ही वोटिंग शुरु हो गई। दोनों ही राज्यों में भाजपा और सहयोगी पार्टियां अपनी सत्ता को कायम रखना चाहती है। इसके लिए खूब जोर आजमाईश की गई। जबकि विरोधी पार्टियां भी अपने लिए अच्छा अवसर मान रही हैं। देश के आर्थिक हालात और मंदी को अपना हथियार बनाकर वोट की अपील उन्होंने अपने वोटरों से की है। विपक्षी दल सत्ता के विरोध में उठ रही आवाजों को अपने पक्ष में कर सत्ता पाने का उत्सुक है। हालांकि वोट प्रतिशत बहुत अच्छा अभी नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ”महायुति एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी ‘जजपा के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।बता दें कि मतादान सुबह सात बजे शुरु हो गया था और शाम छह बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाये गए हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
सुबह नौ बजे तक मतदान –
विधानसभा चुनाव: सुबह 9 बजे तक हरियाणा में 8.73% और महाराष्ट्र में 5.46% मतदान, वोटिंग जारी।
अपडेट


हरियाणा विधानसभा चुनाव: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला और उनका परिवार ट्रैक्टर से वोट डालने पहुंचा। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर भी साइकिल की सवारी कर वोट डालने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि जीत को लेकर मैं आश्वसत हूं। पांच सालों में हमने बहुत काम किया है। हमारे पांच साल के काम से नेता खुश है। उन्होंने करनाल में अपना वोट डाला।

अपडेट


हरियाणा विधानसभा चुनावों में दिन में 11 बजे तक वोट प्रतिशत 11.87 रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वोट कास्ट करने के बाद वोटरों से अपील की कि वे जल्द से जल्द वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकले।सीएम मनोहर लाल साइकिल से अपना वोट डालने पहुंचे जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा। वही महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों के ग्यारह बजे तक वोट प्रतिशत बहुत अच्छा नहीं रहा। वहां केवल 6.35 प्रतिशत ही वोट 1 बजे तक डाले जा सके थे। हरियाणा में अबतक सबसे कम वोट पंचकूला और कालका में पड़े। पंचकूला और कालका में क्रमश: 9.60 और 11.20 प्रतिशत वोट ही डले।

 

 

 

अपडेट

पौने 12 बजे तक हरियाणा में 22.43 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत
पंचकूला- 10.33
अंबाला- 19.41
यमुनानगर- 23.07
कुरुक्षेत्र- 21.30
कैथल- 24.99
करनाल- 19.76
पानीपत- 21.89
सोनीपत- 21.60
जींद- 24.40
फतेहाबाद- 27.12
सिरसा- 27.57
हिसार- 26.75
भिवानी- 36.66
रोहतक- 23.88
झज्जर- 23.86
महेंद्रगढ़- 18.71
रेवाड़ी- 24.08
गुरुग्राम- 15.65
फरीदाबाद- 16.77
मेवात- 24.76
पलवल- 29.46
चरखी दादरी- 20.42

गांव डूमरखा के एक बूथ पर मतदान रुका। दुष्यंत चौटाला पर गिलास फेंका गया। भाजपा और जेजेपी ने एक दूसरे पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया। मौके पर एसपी और डीसी मौजूद हैं।

– दो बजे तक हरियाणा में 37.12 प्रतिशत मतदान

पंचकूला- 31.62
अंबाला- 31.85
यमुनानगर- 41.90
कुरुक्षेत्र- 39.12
कैथल- 38.99
करनाल- 36.83
पानीपत- 32.84
सोनीपत- 32.31
जींद- 40.22
फतेहाबाद- 43.04
सिरसा- 46.23
हिसार- 41.44
भिवानी- 49.85
रोहतक- 41.20
झज्जर- 33.81
महेंद्रगढ़- 30.85
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 25.53
फरीदाबाद- 28.06
मेवात- 43.32
पलवल- 43.47
चरखी दादरी- 36.81

विधानसभा चुनाव को लेकर पानीपत उपायुक्त सुमेधा कटारिया व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार जी ने पानीपत के लगभग 2 दर्जन मतदान केंद्रों व समालखा के गांव किवाना, चुलकाना, राणा माजरा, जलालपुर, गढी बेसिक व इसराना के बूथों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

तीन बजे तक हरियाणा में 46.06 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 45.44
अंबाला- 46.46
यमुनानगर- 54.32
कुरुक्षेत्र- 56.38
कैथल- 48.25
करनाल- 44.29
पानीपत- 42.41
सोनीपत- 42.44
जींद- 50.95
फतेहाबाद- 56.67
सिरसा- 47.75
हिसार- 48.39
भिवानी- 49.85
रोहतक- 52.52
झज्जर- 39.73
महेंद्रगढ़- 36.45
रेवाड़ी- 47.78
गुरुग्राम- 37.93
फरीदाबाद- 38.32
मेवात- 43.32
पलवल- 48.57
चरखी दादरी- 46.71

महाराष्ट्र में 3 बजे तक 43.78% तो हरियाणा में 3.30 बजे तक 50.59% मतदान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 43.78% तो हरियाणा में 3.30 बजे तक 50.59% मतदान दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को जारी विधानसभा चुनाव के दौरान वाशिम में एक सखी मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां सुरक्षाबल समेत सभी मतदान कमीर् महिला हैं। यहां पर सुबह से मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। अगले सप्ताह दिवाली को देखते हुए मतदान केंद्र को जाने वाले रास्ते पर रंगोली बनाई गई है और मुख्य द्वार पर लिखा है ‘शेप टुमोरो बाई वोटिंग टुडे’।

अपडेट

पूरे दिन चुनावों की गहमागहमी रही। महाराष्ट्र चुनावों में तमाम बॉलीवुड अभिनेताओं ने जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया लेकिन आम जनता में उत्साह थोड़ा कम ही रहा। शाम पांच बजे की बात करें तो महाराष्ट्र में चुनाव प्रतिशत 45.68 रहा। जो कि कम ही कहा जाएगा। हालांकि आमिर खान, धर्मेंद्र, सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, रितेश और जनेलिया, बच्चन परिवार सहित लगभग सभी बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं हरियाणा में मत प्रतिशत देखा जाए तो शाम पांच बजे तक 56.40 रहा। कुछ जगहों पर शाम पांच बजे के बाद भी लाइन लंबी लगी हुई थी और लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे थे।

हरियाणा, महाराष्ट्र में वोटिंश शांतिपूर्ण संपन्न, लगभग 56 प्रतिशत हुआ मतदान
हरियाणा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुए। सुबह सात बज से लेकर शाम छह बजे तक लोगों ने वोट डाले। हरियाणा में 90 सीटों पर 1169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इनमें 104 महिला प्रत्याशी हैं। हरियाणा में 75000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। शाम छह बजे हरियाणा का वोट प्रतिशत 61.39 रहा। वहीं महाराष्ट्र में 55.39 प्रतिशत वोटिंग हुई। महाराष्ट्र और हरियाणा में मत प्रतिशत 56.43 रहा।

SHARE