Two Indian High Commission employees detained for 12 hours: पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को 12 घंटों तक हिरासत में रखा, लाठी डंडों से पीटा

0
531

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ सकता है। सोमवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियोंको बारह घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा और उन्हे लाठी डंडों से पीटा भी गया। इन भारतीय कर्मचारियों को कथित रूप से हिट एंड रन मामले में हिरासत में रखा था। भारत के कड़े आपत्तिपत्र और त्वरित रिहाई के सख्त संदेश के बाद पाकिस्तान ने दोनों कर्मचारियों को छोड़ा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को हाथ पैर बांध कर बार-बार रॉड और लकड़ी के डंडों से पीटा गया। इसके अलावा इन कर्मचारियों से सभी उच्चायोग के अधिकारियों की विशिष्ट भूमिका और काम के बारे में जानकारी ली जा रही थी। गौरलतब है कि भारत ने दो हफ्ते पहले जासूसी के आरोप में पाक उच्चायोग के दो अधिकारियों को निष्कासित किया था। अ नुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान ने उसी की बदला लिया है। पाक मीडिया ने कहा था कि दोनों भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया। पाक ने हालांकि इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भारतीय कर्मचारियों की पहचान सिल्वादेस पॉल और दावामू ब्रहामू के तौर पर की गई है।

SHARE