Udayanraje gave resignation to Om Birla at 1.30 pm, joins BJP: उदयनराजे ने रात को डेढ़ बजे ओम बिरला को सौंपा इस्तीफा, भाजपा में शामिल

0
192

मुंबई। महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शनिवार को झटका लगा। राकांपा नेता छत्रपति शिवाजी के वशंज उदयनराजे भोंसले आधी रात में राकांपा पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। भोंसले शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अलावा अन्य नेता मौजूद थे। भोंसले सतारा सीट से लोकसभा सांसद थे उन्होंने रात में डेढ़ बजे के करीब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपन इस्तीफा सौंप दिया। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शाह ने ट्वीट कर कहा, आज शिव छत्रपति, जिन्होंने स्वदेश और स्वधर्म के लिए कठिन से कठिन समय में एक बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू किया और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना की, उनके वंशज उदयनराजे जी भाजपा में आये हैं।

मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकतार्ओं की ओर से इनका हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा, ह्ललोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। महाराष्ट्र की जनता मोदी जी के साथ 2014 से ही मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। भोंसले ने 12 सितंबर को पुणे में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। भोंसले ने शरद पवार से मिने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था, ”मुझे आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली। मेरे लिए उसी प्यार और आशीर्वाद को हमेशा बनाए रखियेगा”

SHARE