Two killed, two injured in car accident: कार हादसे में दो की मौत, दो घायल

0
171

शिमला। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत बसाहीधार गांव के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। वीरवार देररात हुए इस हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह मिली और फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पिर राहत कार्य चलाया गया और घायलों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर के बसाहीधार गांव के पास एक कार (एचपी-37सी-2517) अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे की जानकारी शुक्रवार सुबह घास काटने जा रही स्थानीय महिला को मिली। उसने खाई में गिरी कार को देखा तो गांव के अन्य लोगों को सूचित किया।
गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया और फिर सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सन्नी और 28 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। ये दोनों कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के गांव चाहड़ी हटवास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, घायलों में 29 वर्षीय विशाल कुमार निवासी हटवास और 30 वर्षीय कालू राम, निवासी गांव उपरली मरहोदली पठियार तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायलों का सिविल हास्पिटल जोगिंद्रनगर में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी सरकाघाट से जोगिंद्रनगर आ रहे थे। एएसपी मंडी पुनीत रघु ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

SHARE