Restoration of airlines will begin on May 25, with domestic flights divided into seven sections: विमान सेवाओं की बहाली 25 मई से शुरू होगी, डोमेस्टिक फ्लाइट्स को सात सेक्शन में बांटा गया

0
263

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया था। अब धीरे-धीरे सभी सेवाओं को दोबारा बहाल किया जा रहा है। जरूरी सेवाओं में शामिल रेल और विमान सेवाओं को चरण बद्ध तरीके से देश में दोबारा बहाल किया जा रहा है। आज नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के चलते बंद घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों जैसे कि एयरलाइनों, हवाईअड्डों ने सहयोग किया इसलिए हमने 25 मई से विमान सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया। पुरी ने कहा कि भारत में लॉकडाउन से फायदा हुआ और भारत में कोरोना संक्रमण से मौतें कम हुर्इं है। हम उन देशों में शामिल है जहां कोरोना संक्रमण सेसबसे कम मौतें हुर्इं हैं। उन्होंने आगेवंदे भारत अभियान का जिक्र किया और कहा कि हम वंदे भारत अभियान के तहत विदेशों में फंसे 20,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को विमानों से वापस लाए। आगे उन्होंनेकहा कि हमने अधिकतम और न्यूनतम किराया तय किया है। दिल्ली और मुंबई के केस में 90-120 मिनट की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा जबकि अधिकतम 10 हजार रुपये होगा। ये नियम एयरलाइंस पर तीन महीने के लिए लागू होगा। पुरी ने कहा कि एयरलाइंस को लेकर आज जो आदेश दिया गया है ये 24 अगस्त के 23 बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा।
फ्लाइट रूट्स 7 सेक्शन में बांटे गए हैं-

सेक्शन 1: फ्लाइट का समय 40 मिनट से कम

सेक्शन 2 : 40 मिनट से ज्यादा और 60 मिनट तक

सेक्शन 3 : 60-90 मिनट

सेक्शन 4: 90 से 120 मिनट तक

सेक्शन 5: 2 घंटे से 2.30 घंटे

सेक्शन 6: ढाई से तीन घंटे तक

सेक्शन 7: 3 घंटे से साढ़े तीन घंटे होगा

SHARE